फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: कोर्ट में गवाही देने आए पूर्व टोल मैनेजर पर जानलेवा हमला, सरियों और रॉड से तोड़े दोनों पांव

Wed, 17 Dec 2025 07:23 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

अदालत में गवाही देने आ रहे भिगान टोल के पूर्व मैनेजर दीदार सिंह पर हमलावरों ने सरिया-रॉड व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। घायल दीदार सिंह के दोनों पांवों में गंभीर चोटें आई हैं और वह अस्पताल में भर्ती हैं। 
Register For Event
विज्ञापन
मारपीट में घायल शख्स - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा से सोनीपत अदालत में गवाही देने आ रहे भिगान टोल के पूर्व मैनेजर दीदार सिंह पर हमलावरों ने सरिया-रॉड व लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में पीड़ित के दोनों पैरों पर गंभीर चोटें लगी हैं। हमले के पीछे अंकित का नाम सामने आ रहा है, जिसके खिलाफ पीड़ित पहले से दो मामलों में गवाह है। पुलिस ने प्राथिमकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


साल 2021 का है मामला 

पंजाब के जिला होशियारपुर के गांव बुव कालूवहार निवासी दीदार सिंह हाल में ओडिशा में रहते हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2021 में सोनीपत से गुजरने वाले नेशनल हाईवे-44 स्थित भिगान टोल प्लाजा पर एक निजी कंपनी के तहत मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। उस दौरान टोल प्लाजा पर अंकित रिढाऊ ने फायरिंग कर रुपये छीने थे। इस संबंध में मुरथल थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। टोल प्लाजा पर दर्ज फायरिंग व धमकी के केस के बाद से ही दीदार सिंह को आरोपी की ओर से जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। इसे लेकर उन्होंने धमकी देने की एक अन्य प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वह मामला फिलहाल अदालत में विचाराधीन है। बुधवार को दीदार सिंह उसी केस में गवाही देने के लिए ओडिशा से सोनीपत कोर्ट आ रहे थे।

विज्ञापन

उनका आरोप है कि अंकित को पता था कि उन्होंने गवाही दी तो उसे सजा हो जाएगी। वह बस स्टैंड से ऑटो में सवार होकर शनि मंदिर के पास पहुंचे तो पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने उन्हें ऑटो से उतार लिया। हमलावरों ने लाठी-डंडों और सरिया-रॉड से उन्हें बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। हमलावर कह रहे थे कि अंकित रिढाऊ के खिलाफ गवाही दी तो मार देंगे। जिससे उनके दोनों पैर बुरी तरह से घायल हो गए। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग गए। घायल अवस्था में दीदार सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दीदार सिंह ने बताया कि वर्ष 2021 में एनएच-44 पर स्थित भिगान टोल प्लाजा पर वह मैनेजर थे। एक रात को बिना नंबर प्लेट की आई कार में सवार पांच युवक टोल लेन पर पहुंचे थे। आरोपियों ने टोल कर्मियों को धमकाते हुए बूम हटाने को कहा था। विरोध करने पर अंकित रिढाऊ ने पिस्तौल से फायरिंग कर दी थी। आरोपियों ने टोल बूथ के शीशे तोड़े और कर्मचारियों की पिटाई की। इस दौरान टोल कर्मी निशांत और नितिन के साथ मारपीट की गई और 2300 रुपये छीन लिए थे। उस मामले में उन्होंने एफआईआर कराई थी। उसके बाद उन्हें धमकी दी गई तो एक अन्य केस दर्ज कराया था। धमकी देने के मामले में वह गवाही देने आए थे।

पूर्व टोल मैनेजर पर शनि मंदिर के पास हमला किए जाने की शिकायत मिली है। अज्ञात हमलावरों ने हमला किया है। वह अदालत में गवाही देने आ रहे थे। उनके बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही हैं। -इंस्पेक्टर उमेश कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाइन सोनीपत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें