संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। युवा आपदा प्रशिक्षण शिविर में जिले के 150 स्कूलों के शिक्षकों ने भाग लिया। भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से बिट्स मोहाना में 16 फरवरी से शिविर की शुरुआत की जाएगी। 22 फरवरी तक चलने वाले शिविर में शिक्षक आपदा से निपटने की तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया के लिए आवश्यक कौशल सीखेंगे।
इस दौरान आपात परिस्थितियों में प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हुए समाज की सुरक्षा को मजबूत करेंगे। प्रशिक्षण शिविर का उद्देश्य शिक्षकों की आपदा स्थितियों में तैयारी, त्वरित प्रतिक्रिया एवं समन्वय क्षमताओं को सुदृढ़ करना है।
उस दौरान आपदा प्रबंधन की बुनियादी अवधारणाओं पर तकनीकी सत्र आयोजित किए जाएंगे। आपदा के प्रकार, तैयारी के उपाय, प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली, समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन व आपात स्थितियों के दौरान स्वयंसेवकों की भूमिका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी जाएगी।
शिविर के दौरान प्रतिभागियों को भूकंप, बाढ़, अग्निकांड जैसी प्राकृतिक आपदाओं से बचाव, प्राथमिक उपचार, आपातकालीन स्थिति में त्वरित निर्णय लेने तथा टीम वर्क के महत्व का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
प्रशिक्षकों की ओर से मॉक ड्रिल एवं प्रदर्शन के माध्यम से शिक्षकों को वास्तविक परिस्थितियों के लिए तैयार किया गया। इससे पहले जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की ओर से बिट्स मोहाना में 30 जनवरी से 5 फरवरी तक 150 एनएसएस स्वयंसेवकों के लिए सात दिवसीय विशेष प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
वर्जन
जिले के 150 स्कूलों के शिक्षकों को आपदा प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर में 150 स्कूलों के शिक्षक जुटेंगे। शिविर में भारत स्काउट एंड गाइड की तरफ से जिला को ऑर्डिनेटर राजीव आंतिल को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी।