फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एनएच-9 पर 514 ग्राम अफीम सहित पिता-पुत्र गिरफ्तार

Fri, 27 Mar 2026 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब से गाड़ी में लेकर आ रहे थे, हनुमानगढ़ के रहने वाले हैं आरोपी
विज्ञापन



फोटो 34

संवाद न्यूज एजेंसी

सिरसा। एनएच-9 पर हरियाणा नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की सिरसा यूनिट ने एक गाड़ी से 514 ग्राम अफीम बरामद कर आरोपी पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। आरोपी गुरदेव सिंह व बलराज सिंह ढाणी तारा सिंह टिब्बी, जिला हनुमानगढ़, राजस्थान के रहने वाले हैं।
एचएनसीबी की सिरसा यूनिट की एक टीम बुधवार को एएसआई चानन राम के नेतृत्व में बरनाला रोड के पास एनएच-9 पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान सूचना पर पुलिस ने सामने से आ रही एक गाड़ी को रोका। गाड़ी में दो लोग सवार थे। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो उसमें से 514 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने गाड़ी में सवार गुरदेव सिंह व उसके पिता बलराज सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उक्त अफीम पटियाला पंजाब से लेकर आए थे। इसे हनुमानगढ़ में सप्लाई करना था।
विज्ञापन


गुरदेव सिंह पर पहले से दर्ज है प्राथमिकी
जांच अधिकारी चानन राम ने बताया कि गुरदेव सिंह व बलराज सिंह काफी समय से अफीम की तस्करी कर रहे हैं। पहले बाइक पर पंजाब से अफीम लाते थे लेकिन अब पिता-पुत्र ने गाड़ी में अफीम की तस्करी शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी गुरदेव सिंह पर वर्ष 2025 में रानियां पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज हुई थी। गुरदेव सिंह बहुत ही शातिर तस्कर है। शुरुआती जांच में पता चला है कि पटियाला का एक शख्स झारखंड से अफीम मंगवाता है। जल्द ही पुलिस उक्त शख्स को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें