फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: स्कूली खेलों का बदला शेड्यूल, कबड्डी-खो-खो समेत चार खेल 5 अगस्त से

Mon, 03 Aug 2026 11:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जिलास्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिताओं के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। खेल विभाग ने कबड्डी, खो-खो, ताइक्वांडो और वॉलीबाल प्रतियोगिताओं का संशोधित शेड्यूल जारी करते हुए सभी विद्यालयों और टीम प्रबंधकों से नई तिथियों के अनुसार तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है।

सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) केवल कंबोज ने बताया कि संशोधित कार्यक्रम के अनुसार अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की कबड्डी, खो-खो और ताइक्वांडो की बालिका प्रतियोगिताएं 5 और 6 अगस्त को आयोजित होंगी। वहीं, इन तीनों खेलों के बालक वर्ग के मुकाबले 7 और 8 अगस्त को कराए जाएंगे।
विज्ञापन

इसी प्रकार, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की बालक वॉलीबाल प्रतियोगिताएं भी 7 और 8 अगस्त को आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि हैंडबाल प्रतियोगिताएं निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को एमएसजी भारतीय खेल गांव में सफलतापूर्वक संपन्न हो चुकी हैं। इनमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के लड़के एवं लड़कियों के मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

केवल कंबोज ने सभी विद्यालयों, टीम प्रबंधकों और खिलाड़ियों से संशोधित कार्यक्रम के अनुसार समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने की अपील करते हुए कहा कि निर्धारित समय का पालन करने से प्रतियोगिताओं का आयोजन सुचारु रूप से कराया जा सकेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें