फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गैस सिलिंडर की कम आपूर्ति से डिंग मंडी में अफरा-तफरी

Fri, 27 Mar 2026 02:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
गैस सिलिंडर की कम सप्लाई से डिंग मंडी में मची अफरा-तफरी
विज्ञापन
200 से अधिक लोग लाइन में लगे, केवल 90 को मिले सिलिंडर
विज्ञापन

फोटो - 7,8
संवाद न्यूज एजेंसी


डिंग मंडी। क्षेत्र में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वीरवार को करीब 15 दिन पहले बुकिंग के लंबे इंतजार के बाद गैस सिलिंडर की गाड़ी क्षेत्र में पहुंची। सीमित संख्या में सिलिंडर आने के कारण अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
गाड़ी में करीब 90 सिलिंडर ही पहुंचे जबकि मौके पर करीब 200 से अधिक लोग लाइन में खड़े थे। सुबह से ही लोग अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। लाइन में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। कम आपूर्ति के कारण लोगों को धक्का-मुक्की और अव्यवस्था का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

कई लोगों को घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद खाली हाथ लौटना पड़ा। स्थिति इतनी गंभीर हो गई कि मौके पर कई बार लोगों के बीच बहस हुई और हाथापाई तक की नौबत आ गई।
कोट्स


हमने करीब 15 दिन पहले गैस बुक करवाई थी। आज गाड़ी आई है। ऊपर से सिलिंडर भी बहुत कम आए हैं। ऐसे में सभी को कैसे मिल पाएगा यह बड़ी समस्या है।

-वीरू सिंह, उपभोक्ता
कोट्स


लाइन में सुबह से खड़े हैं लेकिन अब तक नंबर नहीं आया। सिलिंडर खत्म हो गए तो फिर कई दिन और इंतजार करना पड़ेगा। इससे घर का कामकाज प्रभावित होगा।

-रवि कुमार, उपभोक्ता


घर में गैस खत्म हो चुकी थी। इसलिए लाइन में लगना पड़ा। इतनी भीड़ में खड़े रहना बहुत मुश्किल है। घर का बहुत सारा काम करना बाकी है। गर्मी में चक्कर आ रहे हैं।
विज्ञापन


-रानी देवी, उपभोक्ता
छोटी दुकानें हो चुकी हैं बंद, व्यापार पर खतरा


गैस की किल्लत का असर छोटे कारोबारियों पर देखने को मिल रहा है। क्षेत्र की कई छोटी दुकानें और रेहड़ियां जो गैस सिलिंडर पर निर्भर हैं, बंद पड़ी हैं। दुकानदारों का कहना है कि गैस नहीं मिलने से उनका काम पूरी तरह प्रभावित हो रहा है। रोजाना की आमदनी पर भी असर पड़ रहा है। चाय, फास्ट फूड, जलेबी , समोसे व अन्य खाद्य पदार्थ बनाने वाले लोगों का रोजगार बंद हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें