फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कार टक्कर से जेसीबी चालक की मौत

Mon, 02 Feb 2026 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव लोहगढ़ के समीप शनिवार देर शाम हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। उपमंडल के गांव लोहगढ़ के समीप शनिवार देर शाम हादसे में 26 वर्षीय जेसीबी चालक अमनदीप पुत्र बूटा सिंह की मौत हो गई।

अमनदीप गांव फत्ताकेरा, जिला श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब का रहने वाला है। डबवाली क्षेत्र के गांव सकताखेड़ा में पानी की पाइपलाइन बिछाने के काम में जेसीबी चलाता था। शनिवार को शाम को काम खत्म करने के बाद वह मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तभी लोहगढ़ के पास एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी गंभीर थी कि अमनदीप सड़क पर गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने तुरंत उसे उठाकर निजी वाहन से डबवाली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही अमनदीप के परिजन और गांव फत्ताखेड़ा से बड़ी संख्या में लोग अस्पताल पहुंचे। परिजनों के अनुसार, अमनदीप अविवाहित था और उसके एक भाई व एक बहन है, जो शादीशुदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल के शव गृह में रखा। सदर थाना पुलिस ने रविवार को अमनदीप के पिता बूटा सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें