फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: इकरारनामा कर नहीं कराई प्लाॅट की रजिस्ट्री, 6 लाख हड़प लिए

Wed, 04 Feb 2026 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। संपत्ति से जुड़े धोखाधड़ी के मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने उक्त कार्रवाई खैरपुर निवासी राजकुमार की शिकायत पर की है। आरोपी पूर्ण चंद थेड़ी बाबा सावन सिंह का रहने वाला है।
पुलिस को दी शिकायत में राजकुमार ने बताया है कि उसने गांव कंगनपुर स्थित एक प्लॉट का सौदा पूर्ण चंद से 3500 रुपये प्रति वर्ग गज के हिसाब से किया था।
विज्ञापन

इस सौदे के तहत 6 लाख रुपये बतौर बयाना उसने पूर्ण को दिए थे। 14 जुलाई 2020 को इसका इकरारनामा हुआ, जिसमें रजिस्ट्री की तारीख 14 जून 2021 तय थी, लेकिन पूर्ण चंद ने रजिस्ट्री नहीं करवाई और अब तक संपत्ति हस्तांतरित नहीं की।
शिकायत के अनुसार पूर्ण चंद ने इकरारनामा करने के बाद साजिश के तहत ईशांत गाबा निवासी बी ब्लॉक सिरसा के साथ भी 7 दिसंबर 2020 को इकरारनामा और 25 दिसंबर 2020 को फुल पेमेंट इकरारनामा कर लिया। यह पूरी तरह गैरकानूनी था। राज कुमार का आरोप है कि पूर्ण चंद ने 2012 के इकरारनामा के आधार पर खुद को मालिक बताकर कई लोगों से पैसे ऐंठे, लेकिन कभी रजिस्ट्री नहीं करवाई।
विज्ञापन

जांच अधिकारी रोहताश का कहना है कि पुलिस ने आरोपी पूर्ण चंद के खिलाफ केस प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के दौरान आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें