फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तीन जगहों पर आग लगने से 37 एकड़ गेहूं का भूसा व गोबर की रूड़ी जली

Wed, 22 Apr 2026 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
 खेतों में लगी आग का दृश्य।
विज्ञापन
रानियां क्षेत्र के गांव धोतड़, संगतपुरा और करीवाला में लगी आग
विज्ञापन

फोटो 45,46
संवाद न्यूज एजेंसी
रानियां। रानियां क्षेत्र के तीन अलग-अलग जगहों पर अज्ञात कारणों से आग लगने से 37 एकड़ गेहूं का भूसा व गोबर की ढेरी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर अग्रिशमन रानियां व सिरसा की गाड़ियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
सूचना के अनुसार गांव धोतड़ निवासी सुधीर हुडा के खेत में गेहूं के भूसे से तूड़ी बनाते समय आग लग गई। इसमें करीब सात एकड़ भूसा जलकर राख हो गया। अग्रिशमन रानियां की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग को बुझाया।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी घटना रानियां के नजदीकी गांव संगतपुरा रोड के साथ लगते खेत मालिक किसान अमित कुमार, गुरदयाल सिंह व ज्ञान सिंह सहित कई किसानों के खेतों की है। जहां पर बुधवार को अचानक आग लग गई, जिसमें करीब 30 एकड़ में गेहूं का भूसा जलकर राख हो गया।
आग पर काबू पाने के लिए अग्रिशमन रानियां से दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। एक गाड़ी के अचानक खराब हो जाने पर दूसरी गाड़ी सिरसा से बुलाई गई। तब तक आग काफी दूरी तक फैल गई और दोनों गाड़ियों पर अप्रशिक्षित कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांव करीवाला में गोबर के ढेर में लगी आग
गांव करीवाला में दोपहर को गांव के बाहर पशुपालकों की ओर से लगाए गए गोबर के ढेर में अचानक आग लग गई और कई ढेर जल गए। सूचना पाकर रानियां से अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।
प्रशिक्षण न होना बना आग पर काबू पानी चुनौती
अग्निशमन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते अग्निशमन गाड़ियों पर लगाए गए रोडवेज चालकों व होमगार्ड कर्मचारियों के लिए आग पर काबू पाना गले की फांस बना हुआ है। रोडवेज चालकों को खेतों व रास्तों की जानकारी न होने से गाड़ियां समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंच रही हैं। वहीं, दूसरी ओर होमगार्ड कर्मचारियों को आग बुझाने का प्रशिक्षण न होने के कारण आग पर काबू पाना बड़ी चुनौती बन रही है। प्रशिक्षित व स्थायी कर्मचारी न होने से अग्रिशमन की गाड़ियां आए दिन खराब हो रही हैं।
विज्ञापन

कोट्स
पिछले कई दिनों से अग्निशमन के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल के कारण कार्यालय में स्टाफ की कमी चल रही है। आग लगने की घटना से निपटने के लिए विभाग की ओर से हरियाणा रोडवेज के दो चालक व होमगार्ड के चार कर्मचारियों की सेवाएं ली जा रही हैं। इनमें से एक चालक व दो होमगार्ड दिन में तथा दूसरे रात को सेवाएं दे रहे हैं। कच्चे कर्मचारियों की पिछले कई दिनों से हड़ताल के चलते हमें कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
- श्याम सुंदर, अग्रिशमन अधिकारी, रानियां।
फोटो - रानियां04 खेतों में लगी आग का दृश्य।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें