फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धनुर की टीम ने जीता वाॅलीबाल मुकाबला

विज्ञापन
रानियां।   टूर्नामेंट में वॉलीबॉल खेलते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
रानियां। गांव धनुर में श्री श्री 108 संत बाबा वधावा सिंह महाराज के 47वें सालाना जोड़ मेले का शुभारंभ गुरुद्वारा साहिब से बाबा करतार सिंह की ओर से किया गया। मेले के अंतिम अखंड पाठ के अवसर पर ग्रामीणों की ओर से वॉलीबाल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। इस टूर्नामेंट में हरियाणा पंजाब व राजस्थान की करीब 40 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट का पहला मैच गांव धनुर व चौबुर्जा के बीच खेला गया।
विज्ञापन


इसमें गांव धनुर की टीम ने चौबुर्जा को 17-4 से मात देते हुए टूर्नामेंट का पहला मैच अपने नाम किया। इस अवसर पर समाजसेवी विजय सिंह ने बताया कि गांव में बीते दो महीना से श्री श्री 108 संत बाबा वधावा सिंह महाराज के 47वें सालाना जोड़ मेले के उपलक्ष्य में अखंड पाठ का आयोजन किया जा रहा है। इन दो महीना में 100 अखंड पाठ किए जाते हैं।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को सोमवार अखंड पाठ रखा गया। इसका भोग सात दिसंबर को लगाया जाएगा। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से वाॅलीबाल की खेल प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। इनका शुभारंभ शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब के बाबा करतार सिंह की ओर से किया गया। टूर्नामेंट का फाइनल मैच सात दिसंबर को करवाया जाएगा और इसी दिन मेले का भी आयोजन होगा। इसमें गायक हरजीत सिद्धू और प्रवीण दर्दी अपनी प्रस्तुति देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें