फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डबवाली कांग्रेस ने की मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत

विज्ञापन
डबवाली। गोलचौक पर प्रदर्शन करते हुए कांग्रेस नेता। संवाद
विज्ञापन
डबवाली। कांग्रेस पार्टी की स्थापना दिवस पर रविवार डबवाली कांग्रेस ने मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत डबवाली के गांधी चौक में सांकेतिक धरना देकर की। धरने का नेतृत्व कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह और पूर्व विधायक अमित सिहाग ने किया। धरने की शुरुआत में नेताओं ने पार्टी की स्थापना दिवस पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पार्टी के झंडे को फहराया।
विज्ञापन

इसके बाद कांग्रेस नेता डॉ. केवी सिंह और पूर्व विधायक अमित सिहाग ने संबोधित करते हुए कहा कि मौजूदा केंद्र की भाजपा सरकार ग्रामीण अंचल के किसानों व मजदूरों को खत्म कर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने की साजिश रचते हुए मनरेगा को खत्म कर रही है। जिस तरह से भूमि अधिग्रहण बिल बदले गए, रात के अंधेरे में तीन कृषि विरोधी काले कानून लाए गए, उसी प्रकार से सरकार अब वीबीजी राम जी नाम की योजना को लाकर मनरेगा को खत्म कर किसानों व मजदूरों को राम भरोसे छोड़ने की फिराक में है।

नेताओं ने कहा कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के दिशा निर्देशों पर आगामी 5 जनवरी से मनरेगा बचाओ अभियान की शुरुआत की जा रही है, लेकिन डबवाली हल्के के कांग्रेस कार्यकर्ता इस बात के लिए बधाई के पात्र है कि उन्होंने पूरे देश में सबसे पहले इस अभियान की शुरुआत डबवाली से की है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल में हर गांव में 11 लोगों की एक कमेटी बनाई जाएगी और आंदोलन की रूपरेखा आगे बनाई जाएगी। इस अवसर पर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें