फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 10वीं के छात्र पर तेजधार हथियार से हमला

Thu, 28 May 2026 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन








सिरसा। 10वीं कक्षा के छात्र पर उसके साथी छात्रों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने घायल छात्र बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।





पुलिस को दिए बयान में 15 वर्षीय सहज निवासी रानियां रोड ने बताया कि वह निजी स्कूल में कक्षा 10वीं में पढ़ता है। उसकी कक्षा में पढ़ने वाले जतिन निवासी रानियां गेट के उसका पिछले एक साल से विवाद चल रहा है।
विज्ञापन

26 मई को रात करीब आठ बजे वह अपनी स्कूटी पर सवार होकर श्री सालासर मंदिर में मत्था टेकने गया था। इसके बाद वह टाउन पार्क में चला गया। यहां जतिन के साथ उसकी कक्षा में पढ़ने वाला पुलकित सहित दो अन्य युवक थे। उक्त सभी सभी ने उसपर तेजधार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर पार्क में मौजूद लोगों ने उसे छुड़वाया।
विज्ञापन

इसके बाद उसने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। पिता धीरज ने मौके पर पहुंचकर उसे उपचार के लिए अस्पताल में दाखिल कराया। जांच अधिकारी वेदपाल का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ सिविल लाइन थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें