फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: एनएच-9 पर डोडा पोस्त सहित चार युवक गिरफ्तार

Sat, 23 May 2026 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
पुलिस हिरासत में चारों आरोपी।
विज्ञापन
एमपी से खरीदकर लाए थे, ट्रेन व बस में सवार होकर पहुंचे सिरसा
विज्ञापन


राजस्थान के रहने वाले हैं चारों आरोपी, ऐलनाबाद क्षेत्र में करना था सप्लाई


फोटो
21
संवाद न्यूज एजेंसी


सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने एनएच-9 से चार युवकों को 52 किलो 690 ग्राम डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। आरोपियों जसकरण सिंह, गुरदेव सिंह, अमृतपाल सिंह, और फौजी उर्फ देवीलाल के खिलाफ डिंग पुलिस थाने में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।


एसपी दीपक सहारन ने बताया कि सीआईए प्रभारी इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार के नेतृत्व में एक टीम एनएच-9 स्थित पतली डाबर बस स्टैंड के पास मौजूद थी। इसी दौरान बस स्टैंड के दो प्लास्टिक कट्टों के साथ चार युवक दिखाई दिए। शक के आधार पर राजपत्रित अधिकारी डीएसपी राजेश कुमार को मौके पर बुलाया कट्टों की तलाशी ली गई। इस दौरान एक कट्टे से 26 किलो 630 ग्राम व दूसरे कट्टे से 26 किलो 60 ग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि आरोपी जसकरण सिंह, गुरदेव सिंह व अमृतपाल सिंह निवासी गांव तंदूरवाली थाना टिब्बी राजस्थान व फौजी उर्फ देवीलाल निवासी गांव पन्नीवाली थाना टिब्बी राजस्थान के रहने वाले हैं। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने उक्त डोडा पोस्त मध्यप्रदेश खरीदा था। इसके बाद ट्रेन व बस में सवार होकर वह सिरसा पहुंचे। यह डोडा पोस्त ऐलनाबाद क्षेत्र में सप्लाई किया जाना था।
विज्ञापन

एसपी का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड अवधि में जो भी शख्स तस्करी में शामिल पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें