फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: गाड़ी जलाने के मामले में दो को दबोचा

Fri, 06 Feb 2026 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शहर के बेगू रोड स्थित कल्याण नगर में 3 फरवरी की देर रात घर के सामने खड़ी एक गाड़ी को पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में दो युवकों वसंत निवासी गांव फुलकां हाल कालांवाली व सौरभ निवासी कालांवाली को शहर थाना की कीर्ति नगर पुलिस चौकी ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया है।

गाड़ी मालिक कल्याण नगर निवासी पीड़ित व्यक्ति नवीन कुमार उर्फ देवा ने शहर थाना की कीर्ति नगर पुलिस चौकी में दी शिकायत में बताया कि रात के समय दो अज्ञात युवकों ने उसके घर के बाहर खड़ी स्कार्पियो गाड़ी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी थी। गाड़ी का सेफ्टी सायरन बजने पर जब वह बाहर निकला तो गाड़ी को आग लगाकर मौके से दो अज्ञात युवक भागते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन


पीड़ित व्यक्ति नवीन कुमार ने बताया कि काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक गाड़ी का काफी नुकसान हो चुका था। कीर्ति नगर पुलिस चौकी इंचार्ज ने बताया कि जैसे ही मामला पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के संज्ञान में आया उन्होंने त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर थाना शहर सिरसा में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन

जांच के दौरान कीर्ति नगर पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त दोनों आरोपियों वसंत निवासी गांव फुलकां हाल कालांवाली व सौरभ निवासी कालांवाली, जिला सिरसा को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए युवकों को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें