फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 11 नए सैंपल जांच के लिए भेजे, 41 में हेपेटाइटिस-बी, सी की पुष्टि नहीं

Wed, 05 Aug 2026 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के चिकित्सक जांच करते  हुए। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डबवाली। उपमंडल के गांव देसूजोधा में पीलिया और लिवर संक्रमण के बढ़ते मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गांव में निगरानी तेज कर दी है। बुधवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में एक विशेष मेडिकल जांच शिविर लगाया गया।
इस शिविर में 84 ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की गई। 11 संदिग्ध मरीजों के रक्त के सैंपल जांच के लिए हिसार भेजे गए हैं। जनस्वास्थ्य विभाग की टीम ने पेयजल पाइपलाइनों की जांच कर लीकेज ठीक कराई। गांव में अब तक दो दर्जन से अधिक बच्चे, युवा और महिलाएं पीलिया एवं लिवर संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं।
विज्ञापन

बढ़ते मामलों से ग्रामीणों में चिंता का माहौल है। ग्रामीणों ने दूषित पेयजल और खराब स्वच्छता को संक्रमण का कारण बताया। लंबे समय से पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से गंदा पानी आ रहा था। शिकायत मिलने पर दोनों विभागों ने संयुक्त रूप से निगरानी बढ़ा दी है।
यह विशेष जांच शिविर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पवन कुमार की देखरेख में आयोजित हुआ। जांच टीम में डॉ. पुनीत अग्रवाल और डॉ. अमित गुप्ता शामिल रहे। डबवाली नागरिक अस्पताल के अतिरिक्त वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. हरसिमरन सिंह ने भी मरीजों का परीक्षण किया।
ओढ़ां सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुमित जैन ने बताया कि पहले लिए गए 41 रक्त नमूनों में से चार मरीजों के बिलीरुबिन, एसजीओटी और एसजीपीटी का स्तर सामान्य से काफी अधिक पाया गया। यह पीलिया और लिवर संक्रमण की ओर संकेत करता है।
विज्ञापन

डॉ. सुमित जैन ने यह भी बताया कि जांच किए गए 41 सैंपलों में हेपेटाइटिस-बी और हेपेटाइटिस-सी का कोई मामला सामने नहीं आया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार गांव में निगरानी कर रही हैं। लोगों को संक्रमण से बचाव के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है। विभाग ने आंखों में पीलापन या तेज बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने को कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें