फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: रील बनाने के चक्कर में ऑटो रिक्शा के बाद मकान से टकराई तेज रफ्तार कार

विज्ञापन
फोटो 02 रोहतक के किशनगढ़ गांव में भिवानी रोड के साथ लगते मकान की दीवार में घुसी कार का दृश्य। स
विज्ञापन

विज्ञापन

महम। किशनगढ़ गांव में रील बना रहे दो अर्धनग्न युवकों की तेज रफ्तार कार पहले सवारियों से भरे ऑटो रिक्शा व बाद में एक मकान की दीवार से टकरा गई। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।
किशनगढ़ निवासी विक्की नंबरदार ने कहा कि मंगलवार शाम तीन बजे महम से भिवानी रोड पर एक कार तेज गति से आ रही थी। इसमें दो युवक अर्ध नग्न अवस्था में कार चला रहे थे। यह कार पहले सड़क पर जा रहे एक ऑटो रिक्शा और इसके बाद असंतुलित होकर मकान की दीवार से टकरा गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किराये पर सेल्फ ड्राइव के लिए लेकर आए थे कार
बारिश के कारण कोई व्यक्ति सड़क से नहीं गुजर रहा था इसलिए किसी तरह की जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। युवक कार से स्टंट कर रील बना रहे थे। दुर्घटना के बाद कार सवार वहां से भाग गए। मकान मालिक ने डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित किया। बताया जा रहा है कि कार को आरोपी युवक किराये पर सेल्फ ड्राइव के लिए लेकर आए थे। पुलिस आसपास से सीसीटी कैमरे खंगालने में जुटी है।

फोटो 02 रोहतक के किशनगढ़ गांव में भिवानी रोड के साथ लगते मकान की दीवार में घुसी कार का दृश्य। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें