फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: देवउठनी एकादशी पर चलेंगी दो स्पेशल ट्रेन, जींद में भी ठहराव

Wed, 29 Oct 2025 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
29जेएनडी12-रेलवे जंक्शन जींद, जहां पर स्पेशल गाड़ी का ठहराव होगा। संवाद - फोटो : दाऊदयाल स्टेडियम में चोरी की घटना के बाद जांच करती पुलिस एवं चोरों द्वारा खराब की गई दीवार। स्त्रोत: संवाद।
विज्ञापन
जींद। देवउठनी एकादशी पर रेलवे कुरुक्षेत्र और फुलेरा के बीच दो स्पेशल रेलगाड़ी चलाएगा। 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक चलने वाली इन गाड़ियों का कुरूक्षेत्र, कैथल, जींद, रोहतक, झज्जर, रेवाड़ी, नारनौल में ठहराव होगा। खाटू में बाबा श्याम के दर्शन के लिए जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को इन गाड़ियों का फायदा होगा।
विज्ञापन


बाबा खाटू श्याम के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने खास व्यवस्था बनाई है। रेलवे के अनुसार 30 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चलने वाली स्पेशल गाड़ी चार-चार चक्कर लाएंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए कुरुक्षेत्र-फुलेरा-कुरुक्षेत्र स्पेशल रेलगाड़ियों का संचालन किया जा रहा है।
गाड़ी संख्या 09711, कुरुक्षेत्र -फुलेरा अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 30 अक्तूबर से दो नवंबर तक चलेंगी। कुरुक्षेत्र से रात 11:30 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 8:30 बजे फुलेरा पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 09712, फुलेरा-कुरुक्षेत्र अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा 31 अक्तूबर से तीन नवंबर तक चार चक्कर लगाएगी। फुलेरा से सुबह 9:50 बजे रवाना होकर रात 8:00 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचेगी।
विज्ञापन

रेलसेवा मार्ग में कैथल, नरवाना, जींद, रोहतक, अस्थल बोहर, झज्जर, रेवाड़ी, कुंड, अटेली, नारनौल, डाबला, नीमकाथाना, कावट, श्रीमाधोपुर, रींगस और रेनवाल स्टेशनों पर ठहराव करेगी। रेलसेवा में साधारण श्रेणी के कुल 18 डिब्बे होंगे।
वर्जन

देवउठनी एकादशी पर रेलवे दो स्पेशल गाड़ी चलाएगा। यह रेलगाड़ी राजस्थान के फुलेरा से कुरुक्षेत्र जंक्शन तक चलेगी। -जयप्रकाश, यातायात निरीक्षक, रेलवे जंक्शन जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें