फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: शिक्षकों को मिलेगा दक्षता आधारित प्रशिक्षण, ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे कैंप

Wed, 31 Dec 2025 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। हरियाणा सरकार के निपुण मिशन के अंतर्गत राज्य के सभी प्राथमिक शिक्षकों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। यह प्रशिक्षण विद्यार्थियों के लर्निंग लेवल के आधार पर उन्हें उपचारात्मक शिक्षा देने के लिए तैयार किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षकों के कौशल में सुधार करना और निपुण हरियाणा के लक्ष्यों को प्राप्त करना है। यह कार्यक्रम तीन जनवरी से ब्लॉक स्तर पर शुरू होगा।

हरियाणा शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षकों की गुणवत्ता में सुधार के लिए सघन प्रशिक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई है। यह प्रशिक्षण सुबह 9:30 से शाम 4:30 बजे तक आयोजित होगा। यह पूरी तरह से ऑफलाइन फेस-टू-फेस मोड में रहेगा।
विज्ञापन

प्रतिभागियों को अपनी उपस्थिति निपुण हरियाणा टीचर एप या क्यूआर कोड के माध्यम से दर्ज करनी होगी। केवल उन्हीं शिक्षकों को प्रमाण-पत्र दिया जाएगा जिनकी दोनों दिन ऑनलाइन उपस्थिति होगी और जो प्री-टेस्ट एवं पोस्ट-टेस्ट में अनिवार्य रूप से भाग लेंगे।
सितंबर और दिसंबर में सरकारी स्कूलों में सेंसस ग्रुपिंग का कार्य किया गया था। इसके आधार पर छात्रों को स्पोर्टेड रिकॉग्नाइज्ड और एक्सीलेंट श्रेणियों में बांटा गया है। अब शिक्षकों को इस बात का प्रशिक्षण दिया जाएगा कि वे इन श्रेणियों के आधार पर बच्चों को विशेष उपचारात्मक सहायता कैसे प्रदान करें।

प्रत्येक बैच (40 प्रतिभागी) को विभाग की ओर से प्रशिक्षित दो की रिसोर्स प्रसन प्रशिक्षण देंगे। यदि कोई शिक्षक बिना ठोस कारण के अनुपस्थित रहता है तो इसकी सीधी जिम्मेदारी संबंधित स्कूल मुखिया की होगी। प्रशिक्षण समाप्ति के बाद शिक्षकों को अपना प्रमाण-पत्र स्कूल मुखिया के पास जमा कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन

शीतकालीन अवकाश के दौरान प्राथमिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। विद्यार्थियों को दक्ष बनाने के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा की जाएगी। खंड अनुसार शिक्षकों को प्रशिक्षण में शामिल होना होगा।
- दिलजीत सिंह, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें