36...टेक नगर कॉलोनी में क्षतिग्रस्त हुआ सीवर का ढक्कन ।
नगर निगम के वार्ड नंबर 16 में शामिल टेक नगर कॉलोनी में पिछले काफी दिनों से सीवर का ढक्कन क्षतिग्रस्त है। यह राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। वहीं इस क्षतिग्रस्त ढक्कन के कारण सीवर का गंदा पानी पूरी गली में भर जाता है और बदबू आती रहती है। इससे इस गली में से लोगों निकलना मुश्किल हो जाता है। टेक नगर के लोगों ने इसकी शिकायत दस दिन पहले की थी लेकिन जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से इसे ठीक नहीं किया जा रहा है। वहीं कन्हेली रोड पर भी सीवर का ढक्कन टूटा पड़ा है।