फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: महम में सफाई कर्मचारी हड़ताल पर, जगह-जगह लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
विज्ञापन
महम। नगरपालिका महम में सफाई कर्मचारी दो दिवसीय हड़ताल पर हैं। कर्मचारियों के हड़ताल पर होने से जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए हैं। हड़ताल को सर्व कर्मचारी संघ, महम ब्लॉक का भी समर्थन मिला है।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रधान राजेंद्र सिंह डाबला ने सरकार की नीतियों को कर्मचारी विरोधी बताते हुए उनका विरोध किया। कार्यक्रम में रिटायर्ड कर्मचारी प्रधान राय सिंह नेहरा, धर्मराज घण्घस, वरिष्ठ उप प्रधान जगदीश फौजी, उप प्रधान प्रदीप बेरवाल सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।
साथ ही कर्मचारियों की मांगों का समर्थन किया। मुख्य वक्ता के रूप में राज्य सचिव राकेश चावरिया, जिला प्रधान शंभू टाक व जिला सचिव राजपाल टाक ने कर्मचारियों को संबोधित किया। ठेकेदार राहुल मलिक ने कहा कि हड़ताल करने वाले कर्मचारी अन्य को भी काम नहीं करने दे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित करने वाले कर्मचारियों को भी शामिल किया गया है। हड़ताल का नेतृत्व प्रधान संजय कांगड़ा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें