केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात करते पूर्व सांसद रामचंद्र जांगडा। स्रोत पार्टी
महम। पूर्व सांसद रामचंद्र जांगड़ा ने मंगलवा
र को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली में मुलाकात की। पूर्व सांसद ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया। कहा, क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं और विकास कार्यों से संबंधित विषयों से गृह मंत्री को अवगत कराया है। उनसे जनकल्याण और विकास से जुड़े मुद्दों पर भी बात की है। हालांकि, सियासी गलियारों में चर्चा यही है कि राज्यसभा का कार्यकाल पूरा होने के बाद जांगड़ा अब अपने लिए नए अवसरों की तलाश में हैं। संवाद