फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सांपला में 80 मिमी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त

Sat, 08 Aug 2026 05:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
कांवड़ियों के लिए बनाया रास्ता फोटो 4 संवाद के सभी फोटो
विज्ञापन
सांपला। शनिवार को इलाके में रुक-रुक कर करीब 80 मिमी बारिश दर्ज की गई। कस्बे में सावन की यह बारिश अच्छी बताई जा रही है। बहादुरगढ़ रोड, झज्जर मार्ग, रेलवे रोड, सांपला बाईपास का सर्विस रोड और रामपुरा कॉलोनी सहित कई स्थानों पर जलभराव से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। तकनीकी फॉल्ट के चलते कई बार बिजली आपूर्ति बाधित हुई। कई गांवों में पशु तालाब भी ओवरफ्लो होने के कगार पर पहुंच गए हैं। कृषि विभाग के अनुसार, यह बारिश खरीफ फसलों के लिए अमृत समान है। हालांकि, विभाग ने चेतावनी दी है कि अधिक बारिश होने पर बेल वाली फसलों को नुकसान हो सकता है। जलभराव से आवागमन प्रभावित हुआ। फल-सब्जी विक्रेताओं को ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। पशु तालाबों में पानी बढ़ने से राहत मिली लेकिन ओवरफ्लो का खतरा भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें