फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: कबीर जयंती पर मेधावियों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। कलानौर खंड के गांव खेरड़ी में सोमवार को ग्राम समिति की ओर से संत गुरु कबीर दास जयंती मनाई गई। इस अवसर पर सामाजिक समरसता और मानवता का संदेश देते हुए मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में ग्रामीणों ने भाग लेकर संत कबीर के बताए सत्य, समानता, भाईचारे और मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
मुख्य अतिथि जिला परिषद रोहतक की चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने संत कबीर की शिक्षाओं, सामाजिक समरसता और मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।
ग्राम समिति की ओर से कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में 70 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें