फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हल्की बारिश से दिन का तापमान सामान्य से 5.5 डिग्री कम रहा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रोहतक। जिले में मंगलवार को हल्की बारिश हुई। सुबह करीब 11 बजे से हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। हालांकि, हल्की बारिश के बाद साफ मौसम हुआ। शाम करीब साढ़े चार बजे हल्की धूप निकल गई। सुबह से ही मौसम में ठंडक बनी हुई थी।
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.5 कम रहा। इस तरह अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से लगभग एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। जिले में बुधवार को भी बारिश व ओलावृष्टि के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हवाएं भी 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं। अगले 48 घंटों में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। इसके बाद इसमें पांच से सात डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हो सकती है। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 70 रहा। यह संतोषजनक श्रेणी में आता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें