फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: हरिरंजन राव आईएएस ने साई रोहतक का दौरा किया

विज्ञापन
36. भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) रोहतक में सेक्रेटरी स्पोटर्स एवं डायरेक्टर जनरल (भारतीय खेल प्रा
विज्ञापन
रोहतक। भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) राष्ट्रीय उत्कृष्टता केंद्र (एनसीओई) रोहतक में शनिवार को सेक्रेटरी स्पोटर्स एवं डायरेक्टर जनरल (भारतीय खेल प्राधिकरण) हरिरंजन राव आईएएस ने दौरा किया। उन्होंने कहा एनसीओई रोहतक में प्रतिभाशाली एथलीटों को तैयार करने की अपार संभावनाएं हैं। हमें यहां की सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने और एथलीटों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयास करने होंगे।
विज्ञापन

उत्तरीय क्षेत्रीय निदेशक शिवम शर्मा भी उपस्थित रहे। यह दौरा एनसीओई रोहतक की सुविधाओं व क्षमताओं का मूल्यांकन करने और इसे और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
एनसीओई रोहतक की पूरी टीम ने उप-निदेशक गौरव रावत की अगुवाई में हरिरंजन राव आईएएस से मुलाकात की और केंद्र को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने के लिए आवश्यक कदमों पर चर्चा की। उन्होंने सभी एथलीटों, प्रशिक्षकों और साई रोहतक के कर्मचारियों से बातचीत के दौरान अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए एथलीटों को तैयार करने के लिए प्रतिभा पहचान और प्रशिक्षण सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने की आवश्यकता पर बल दिया।
विज्ञापन


हरिरंजन राव आईएएस ने केंद्र का निरीक्षण कर मौजूदा चुनौतियों को करीब से समझा और भविष्य में सुधार के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। गौरव रावत ने कहा कि यह दौरा हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और उनका यह पहला दौरा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें