मोखरा महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित करते सदस्य। स्रोत कालेज
महम। मोखरा स्थित राजकीय महाविद्यालय में शुक्रवार को हर घर तिरंगा थीम पर देशभक्ति, जागरूकता एवं शैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ. मीनू नैन ने बताया कि विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर विशेष विशेषज्ञ वार्ता एवं व्याख्यान का आयोजन किया गया। डॉ. विनोद कुमार ने विद्यार्थियों को विभाजन की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि, उसके कारणों व उस समय की सामाजिक एवं राजनीतिक परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी।