फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: जूता व्यापारी पर हमले के चार आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
पुलिस व्यापारियों को आश्वासन देते हुए। - फोटो : बबली और राजकुमार भगत।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांपला। कस्बे के बाजार में चार दिन पहले जूता व्यापारी यशपाल पर लाठी-डंडों से हमला करने व दुकान कब्जाने की धमकी देने के मुख्य आरोपी साहिल व सूरज, रमन व राजकुमार को को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
शुक्रवार की दोपहर बाद थाना प्रभारी पंकज कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि कानून व्यवस्था के खिलाफ काम करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। कहा अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन

जूता व्यापारी यशपाल पर हमले को लेकर शुक्रवार को व्यापारी इकट्ठे हुए और थाना प्रभारी पंकज कुमार से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने आश्वासन दिया कि सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

कुछ लोगों ने मस्जिद की दुकानों में टेलर की दुकान चलाने वाले राजेंद्र पर हमला कराने की साजिश में शामिल होने के आरोप लगाया है। उन्होंने पुलिस को एक रिकॉर्डिंग भी दी है। पुलिस ने कहा कि जांच की जा रही है। इसी दौरान एक युवक ने हिंदू एकता व दूसरे ने व्यापारी एकता जिंदाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें