फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीक्षांत समारोह यूनिवर्सिटी का सबसे बड़ा उत्सव : डॉ. आर्य

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। दादा लख्मी चंद राज्य प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि दीक्षांत समारोह किसी भी यूनिवर्सिटी के लिए सबसे बड़ा उत्सव होता है। यह दिन छात्रों व गुरुजनों की मेहनत के साकार होने का सबसे बड़ा प्रमाण होता है। वे बुधवार को सुपवा की सभी फैकल्टी के टीचिंग स्टाफ को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन


रजिस्ट्रार डॉ. गुंजन मलिक मनोचा ने कहा कि सभी फैकल्टी सदस्य डिग्री लेने वाले अपने छात्रों को ड्रेस कोड के बारे में बताएं। डीन अकेडमिक अफेयर डॉ. अजय कौशिक ने कहा कि दीक्षांत समारोह पूर्ण रूप से व्यवस्थित तरीके से प्लान किया गया है।

राज्यपाल करेंगे अध्यक्षता
सुपवा के द्वितीय दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रदेश के राज्यपाल एवं यूनिवर्सिटी के चांसलर प्रो. असीम कुमार घोष डिग्रियां वितरित करेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्यातिथि होंगे। शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा विशिष्ट अतिथि रहेंगे। दीक्षांत समारोह में 35 मेधावी छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल व 760 छात्रों को डिग्रियां दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें