फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: प्रशिक्षण शिविर में कैडेट्स को सुरक्षा संबंधी दी जानकारी

Sun, 03 May 2026 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
52-रोहतक के एसआरएस विद्यालय में वा​र्षिक प्र​शिक्षण ​शिविर के दूसरे बैच में भाग लेते एनसीसी कैड
विज्ञापन
रोहतक। दो हरियाणा कन्या वाहिनी एनसीसी की ओर से एसआरएस विद्यालय में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के दूसरे बैच में शनिवार को सुरक्षा का ध्यान रखने पर जोर दिया गया। कैंप कमांडेंट कर्नल अमित मैथ्यू कमान अधिकारी ने कैडेट्स को सभी गतिविधियों में उत्साह के साथ भाग लेने के लिए प्रेरित किया। कैंप कमांडेंट ने कैंप की समस्त गतिविधियों की जानकारी दी। बताया कि इसमें नेतृत्व कौशल, प्राथमिक चिकित्सा, साइबर सुरक्षा, फायर फाइटिंग, जीपीएस, सेटेलाइट इमेजरी व ड्रोन ट्रेनिंग विषयों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इस अवसर पर कैंप एडजुटेंट फर्स्ट ऑफिस जागृति, ट्रेनिंग ऑफिसर सेकंड ऑफिसर जयश्री, एनसीसी अधिकारी थर्ड ऑफिसर प्रीति, स्वाति, शशि, सूबेदार मेजर वीरसिंह, सूबेदार मेजर रासु व अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें