रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय (एमडीयू) के यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन ने नेट और जेआरएफ परीक्षा 2026 की तैयारी कराने के लिए विशेष कोचिंग प्रोग्राम शुरू किया है।
विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, 12 मार्च से कक्षाएं ऑफलाइन मोड में शुरू होंगी ताकि अभ्यर्थियों को परीक्षा की बेहतर और व्यवस्थित तैयारी कराई जा सके।
एमडीयू और इसके संबद्ध कॉलेजों और संस्थानों के छात्रों के लिए कोर्स फीस सामान्य वर्ग के लिए 2000 रुपये, ओबीसी वर्ग के लिए 1500 रुपये और एससी वर्ग के लिए 1000 रुपये निर्धारित की गई है। अन्य विश्वविद्यालयों के छात्रों के लिए सामान्य वर्ग की फीस 3000 रुपये, ओबीसी के लिए 2500 रुपये और एससी के लिए 1500 रुपये तय की गई है।
अभ्यर्थियों को 100 रुपये पंजीकरण शुल्क और यूसीसीई लाइब्रेरी आई-कार्ड के लिए जमा करने होंगे। उम्मीदवार 11 मार्च 2026 तक यूसीसीई कार्यालय स्वराज सदन, एमडीयू में आवेदन कर सकते हैं।
संवाद