महम। स्थानीय शुगर मिल में सहकारिता सप्ताह के पहले दिन मंगलवार को किसान चौपाल आयोजित की गई। इसमें मिल के एमडी मुकुंद तंवर ने किसानों को गन्ने का उत्पादन बढ़ाने और आधुनिक तकनीक अपनाने के लिए प्रेरित किया।
एमडी मुकुंद तंवर ने कहा कि किसान इंटरनेट और स्मार्टफोन के माध्यम से खेती से जुड़ी नई जानकारियां हासिल कर उत्पादन बढ़ा सकते हैं। किसान प्रति एकड़ गन्ना बॉन्ड बढ़ाने की मांग उठा रहे हैं। इस मांग को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाया जाएगा। चौपाल में किसानों ने अपनी समस्याएं और सुझाव भी रखे।
फोटो
महम शुगर मिल में किसानों से बात करते एमडी मुकुंद तंवर। स्रोत मिल प्रशासन