फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rohtak News: सीएम के आने से पहले 14 छात्र हिरासत में लिए, 10 वाहन जब्त

Tue, 03 Feb 2026 02:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
विज्ञापन
22a- एमडीयू के गेट नं 2 पर छात्रों को समझाते हुए थाना प्रभारी रोशन लाल। स्रोत: सोशल मीडिया
विज्ञापन
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के आगमन से एक दिन पहले पुलिस ने 14 युवाओं को हिरासत में लिया है। साथ ही 10 वाहन भी जब्त किए हैं। विवि के गेट नंबर-2 पर सोमवार दोपहर को युवक कैंपस में प्रवेश को लेकर हंगामा कर रहे थे।
विज्ञापन

इससे पूर्व सुबह जाट कॉलेज में शहीद भगत सिंह छात्र संगठन की कॉलेज इकाई के चेयरमैन व प्रधान का चयन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने विद्यार्थियों पर लगा प्रतिबंध हटाने की मांग की। बाद में तीन विद्यार्थियों के प्रवेश से प्रतिबंध हटाया गया। प्रदीप मोटा पर प्रतिबंध अभी जारी है। इधर, संगठन की जाट कॉलेज इकाई चेयरमैन के रूप में रोहन, प्रधान अंकुश मान व उपप्रधान रवि राठी को चुना गया।
सोमवार को शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के सदस्य एमडीयू के गेट नंबर दो पर पहुंचे। यहां अंदर प्रवेश कर रहे विद्यार्थियों को पुलिस व एमडीयू के सुरक्षा कर्मियों ने रोक दिया। इससे नाराज विद्यार्थियों ने नारेबाजी कर रोष जताया।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने विद्यार्थियों पर लगा प्रतिबंध हटाने व अंदर प्रवेश करने की मांग की। इसके चलते पीजीआई थाना प्रभारी रोशन लाल एमडीयू के सुरक्षा अधिकारी तरुण शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे।
यहां उन्हें समझाते हुए एसएचओ ने प्रतिबंध हटाने का आश्वासन दिया। इसके बाद विद्यार्थी शांत हुए।
साथ ही सीएम के आने पहले समारोह स्थल पर हंगामा करने के चलते पुलिस ने 14 युवाओं को हिरासत में लिया है। इनके साथ 10 वाहन जब्त किए गए हैं। इधर, पुलिस ने मौके पर कुछ वाहनों की जांच की। इनमें लाठियां मिलीं। नतीजतन वाहन अपने कब्जे ले लिए।
शहीद भगत सिंह छात्र संगठन के अध्यक्ष प्रदीप मोटा ने बताया कि प्रधान, चेयरमैन व उपप्रधान चुने जाने के बाद विद्यार्थी एमडीयू में प्रवेश कर रहे थे। यहां सभी को रोक दिया गया। बाद में तीन विद्यार्थियों को एमडीयू में प्रवेश पर लगा प्रतिबंध हटाने का सूचना दी गई। प्रशासन के पास नौ जनवरी को शपथ पत्र जमा करने के बाद भी हमें विवि में प्रवेश नहीं मिल रहा था। इस कारण प्रदर्शन करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें