सांपला। कस्बे की अग्रसेन धर्मशाला में शुक्रवार को प्रजापति ब्रह्मकुमारी ऐश्वर्य विश्व विद्यालय की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया। शिविर में 125 लोगों ने रक्तदान कर मानवता का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार, नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण कोच, बीके श्वेता, अनामिका और ललित कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। रक्तदाताओं को ललित कुमार ने सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी देते हुए हेलमेट भेंट कर सम्मानित किया। थाना प्रभारी ने कहा कि रक्तदान महादान है और प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इसमें भाग लेना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. सुरेश राठी, मास्टर रामकुमार, सूबेदार राजकुमार, देव कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद