रेवाड़ी में डबल मर्डर में खुलासा हुआ है। एक गुट के लोगों ने पहचान छिपाने के लिए बाइकों की नंबर प्लेट पर टेप लगाई थी। बाइकों पर सवार युवकों के हाथों में लाठी और तेजधार हथियार थे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर वहां से जा चुके थे। कार और बाइक वार खुंभावास की तरफ भाग गए।
रेवाड़ी के गोकलपुर गांव के अड्डे पर शुक्रवार की दोपहर सफेद रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी से कुचलने के बाद लाठी-डंडे से पीटकर दो युवकों की लाठी-डंडे से पीट कर हत्या करने के मामले में केएलपी कॉलेज में हुए झगड़े से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस घटना में एक पक्ष के युवकों ने अपनी बाइकों की नंबर प्लेट पर टेप लगा दिया था ताकि पहचान न हो।
कार सवार युवकों ने बाइक सवार तीन युवकों को पहले कार से टक्कर मारी और गिरने के बाद लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमलाकर मांड्या कला निवासी जतिन उर्फ सिकंदर (26) और निगानियावास निवासी हिमेश (20) की हत्या कर दी। इनमें से जतिन एक बेटी का पिता था। हिमेश कोचिंग कर रहा था।
जतिन सुबह कंपनी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। जतिन के पिता खेती करते हैं। वहीं, हिमेश अभी सरकारी नौकरी के लिए कोचिंग ले रहा था। उसके पिता स्कूल बस चलाते हैं। जतिन और हिमेश दोस्त थे। यशपाल भी जतिन और हिमेश के साथ बाइक पर था। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
2 of 11
घटनास्थल पर पड़ी बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी के गेट से ही दोनों गुटों के बीच लड़ाई शुरू हो गई थी। इसके बाद एक गुट के साथ काफी संख्या में 6 से 7 बाइकें और दो कारें थीं। सभी बाइक सवारों ने अपनी नंबर प्लेट पर टेप लगा रखी थी, ताकि उनकी पहचान न हो सके।
विज्ञापन
3 of 11
घटनास्थल पर पड़ी बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाइकों पर सवार युवकों के हाथों में लाठी और तेजधार हथियार थे। आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, तब तक हमलावर वहां से जा चुके थे। कार और बाइक वार खुंभावास की तरफ भाग गए। पुलिस को तीन बाइकें पड़ी मिलीं।
4 of 11
जातिन की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक बाइक गोकलपुर गांव के पास पड़ी थी, जिस पर जतिन, हिमेश और यशपाल सवार थे। दूसरी बाइक तुर्कियावास गांव के पास पड़ी मिली। इस बाइक के शीशे टूटे हुए थे। तीसरी बाइक बुढ़ाना रोड की तरफ खड़ी मिली। पास में कुछ चप्पलें और डंडे पड़े थे।
विज्ञापन
5 of 11
हिमेश की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घायल यशपाल बोला- पहले बुढ़ाना चौक के पास हमें घेरा गया, रंजिश क्या थी ये मुझे नहीं पता
घायल यशपाल ने बताया कि पहले बुढ़ाना चौक के पास हमें घेरा गया था। मैं दोपहर के समय बाइक पर घर जा रहा था। वहां पर सात-आठ गाड़ी खड़ी थी। ये गाड़ी मेरे गांव की तरफ जा रही थी। दोनों युवक भी बाइक पर थे। हमारे ऊपर फायरिंग करनी शुरू कर दी गई। हमने बाइक गोकलपुर की तरफ से खींच दी।
विज्ञापन
6 of 11
अस्पताल में भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस दौरान गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। जितेंद्र व हिमेश दोनों को गाड़ी से कुचल दिया। फिर युवकों ने लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उसके बाद जाते वक्त फिर से कुचल दिया। जतिन मेरे साथ ही नौकरी करता था। यशपाल का दावा है कि करीब 10-15 बार फायरिंग भी की गई है। यशपाल के मुताबिक आरोपी आसलवास, बुढ़ानी व जांट गांव के युवक थे। रंजिश क्या थी ये मुझे नहीं पता है।
विज्ञापन
7 of 11
अस्पताल में भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कॉलेज के झगड़े की रंजिश में दो की हत्या, एक गंभीर
रेवाड़ी में केएलपी कॉलेज में हुए झगड़े की रंजिश में शुक्रवार दोपहर गोकलपुर गांव के अड्डे पर दो युवकों की हत्या कर दी गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब एक बजे सफेद रंग की स्कॉर्पियो में सवार युवकों ने बाइक सवार तीन युवकों को पहले टक्कर मारकर गिराया और इसके बाद लाठी-डंडों व कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमलावरों ने जाते समय एक युवक को स्कॉर्पियो से भी कुचल दिया। मृतकों की पहचान मांड्या कला निवासी जतिन उर्फ सिकंदर (26) और निगानियावास निवासी हिमेश (20) के रूप में हुई है। बुढ़ाना निवासी यशपाल गंभीर रूप से घायल है।
8 of 11
घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मांड्या कला निवासी देशराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बड़ा बेटा जतिन मानेसर की एक कंपनी में नौकरी करता था। शुक्रवार को जतिन अपने साथी हिमेश और यशपाल के साथ बाइक से बुढ़ाना चौक से मानेसर की ओर जा रहा था। इसी दौरान बुढ़ाना की तरफ एक सफेद स्कॉर्पियो खड़ी थी। आरोप है कि कार सवार युवकों ने बाइक को टक्कर मारकर तीनों को सड़क पर गिरा दिया।
9 of 11
घटनास्थल पर पड़ी बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद आरोपियों ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से उन पर हमला किया। गंभीर चोट लगने से जतिन और हिमेश की मौत हो गई, जबकि यशपाल घायल हो गया। शिकायत के अनुसार, स्कॉर्पियो में बुढ़ाना निवासी मोहन, नीरज, टिकी, बिट्टू व प्रीतम के अलावा गांव जाट निवासी कर्ण और आसलवास निवासी सतपाल गुर्जर, सौरव गुर्जर व आशीष सवार थे।
10 of 11
घटनास्थल पर पड़ी बाइक
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
झगड़े के बाद बढ़ गया था दोनों गुटों में विवाद
बताया जा रहा है कि केएलपी कॉलेज में दो गुटों के बीच झगड़ा हुआ था। इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय के गेट से दोनों गुटों में विवाद बढ़ गया था। एक गुट के साथ छह-सात बाइक और दो कारें थीं। बाइक सवारों ने नंबर प्लेट पर टेप लगा रखी थी और उनके हाथों में लाठी व तेजधार हथियार थे। मौके पर लोगों के पहुंचने से पहले सभी आरोपी खुंभावास की ओर फरार हो गए।