फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कड़ाके की ठंड...नारनौल का पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

विज्ञापन
फोटो 34ठंड से बचने के लिए आग का सहरा लेते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल में कड़ाके की सूखी ठंड अपने तेवर दिखा रही है। सोमवार को हरियाणा एनसीआर दिल्ली में अधिकतर स्थानों पर रात्रि तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया है। वहीं अधिकांश स्थानों पर रात्रि तापमान 5.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास बने हुए हैं।
विज्ञापन

संपूर्ण इलाके में उत्तरी ठंडी हवाओं से दिन का तापमान भी सामान्य से नीचे बने हुए है। नारनौल और महेंद्रगढ़ का दिन और रात का तापमान क्रमश 23.8 व 5.2 और 25.9 व 5.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिला महेंद्रगढ़ में दिन का तापमान सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे बना हुआ है।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली पर साफ तौर पर दिखाई देने लगा है। हरियाणा एनसीआर दिल्ली में कुछ स्थानों का रात्रि तापमान सीजन के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर लगातार बर्फबारी जारी है।
विज्ञापन

हिमालय की हिमाच्छादित शिखरों से सीधी उत्तरी सर्द बर्फिली हवाओं से संपूर्ण मैदानी राज्यों विशेषकर हरियाणा एनसीआर दिल्ली में ठंड ने अपने तेवरों को दिखाना शुरू कर दिया है। दिसंबर के पहले सप्ताह में ठंड अपने तीखे तेवरों से आगाज करेंगी। वहीं कुछ स्थानों पर शीत लहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की गतिविधियों की संभावना बन रही है।

दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में बारिश की संभावना

दिसंबर के दूसरे पखवाड़े बारिश की संभावना बन रही है। पहले पखवाड़े में रात्रि तापमान सामान्य से नीचे जबकि दिन के तापमान सामान्य के आसपास बने रहेगा। पहले पखवाड़े में धुंध कोहरा की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेगी। अभी केवल सूखी ठंड और शीत लहर की गतिविधियों की संभावना बन रही है। दूसरे पखवाड़े में बारिश की संभावना बन रही है। इस माह में 5-6 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें