प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
कुंड। ग्राम गोठरा अहीर स्थित सैनिक स्कूल में सामान्य ज्ञान व विज्ञान प्रश्नोत्तरी का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय के छह सदनों में से मानेकशा सदन प्रथम, कटारी सदन द्वितीय व अर्जन सदन तृतीय स्थान पर रहे। कार्यक्रम में सामाजिक विज्ञान, सम सामयिक घटनाएं, दैनिक विज्ञान, रक्षा, श्रव्य एवं दृश्य राउंड, रैपिड फायर राउंड संबंधी विषयों पर प्रश्न पूछे गए।
कार्यक्रम में दृश्य-श्रव्य माध्यम से भी प्रतिभागियों व उपस्थित कैडेट समूह के ज्ञान का विविध मूल्यांकन किया गया। विद्यालय प्राचार्य कैप्टन ब्रिज किशोर मुख्य अतिथि रहे। उप-प्राचार्या स्क्वाड्रन लीडर वंदना चौधरी व वरिष्ठ अध्यापक गजेंद्र सिंह चौहान भी उपस्थित रहे।
प्रतियोगिता में प्रत्येक प्रश्न चरण के बाद उपस्थित श्रोता-छात्रों से प्रश्न पूछे गए और सही उत्तर देने पर पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। प्राचार्य ब्रिज किशोर ने कहा कि प्रतियोगिता छात्रों को उनकी पाठ्यपुस्तकों से परे अपने ज्ञान का विस्तार करने में मदद करती हैं। उन्हें नए और विविध क्षेत्रों का पता लगाने के लिए प्रेरित करती हैं।