पंजाबी भवन में आयोजित समारोह। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। वरिष्ठजन आनंदम उपवन के सदस्यों का सामूहिक जन्मदिवस समारोह पंजाबी भवन में आयोजित किया गया। इस अवसर पर सुप्रसिद्ध गायक दंपती सुरेश और किरण मुटरेजा ने अपनी मधुर आवाज और मनभावन गीतों से उपस्थित सभी वरिष्ठजनों एवं परिवारों को मंत्रमुग्ध कर दिया। समाज के वरिष्ठ नागरिक, मातृशक्ति और बच्चे अपने परिवारों के साथ शामिल हुए। कार्यक्रम में पंजाबी समाज के अध्यक्ष एडवोकेट सचिन मलिक ने कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं। समाज के सचिव नरेंद्र बत्रा ने सभी का स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन अनिल माखीजा ने उत्कृष्ट शैली में किया। संवाद