फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आर्य समाज के वार्षिकोत्सव में दानदाता सम्मानित

Sun, 03 May 2026 12:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
कार्यक्रम में सम्मान देते गणमान्य। स्रोत : समिति - फोटो : 1
विज्ञापन
डहीना। गांव लुहाना में आर्य समाज के दो दिवसीय वार्षिक उत्सव का शुभारंभ हवन, भजन-उपदेश और सम्मान समारोह के साथ हुआ। इस दौरान आर्य समाज को दान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वार्षिकोत्सव में यशपाल आर्य ने बताया कि उत्सव में आचार्य दुष्यंत (आगरा), स्वामी समर्पण आनंद महाराज, साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया, स्वामी यशदेव, बहादुर शास्त्री और जयसिंह भगत ने संबोधित किया। सभी ने स्वामी दयानंद सरस्वती की शिक्षाओं और उनके सुधारवादी दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला।
हिसार की कल्याणी आर्या, धर्मपाल ईशरोधा और पंडित सुंदरलाल वैदिक ने अपने भजनों और प्रवचनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया।
आर्य समाज को सहयोग देने वाले दानदाताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में कमांडेंट रणबीर सिंह, बाबू शिवनारायण, विजय सिंह और हरनारायण शामिल रहे।
विज्ञापन

कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान कप्तान सत्यनारायण, कप्तान हरपाल सिंह, राज सिंह आर्य, रामकुमार आर्य, सुनील कुमार, धर्मवीर और सूबेदार रामचंद्र ने विभिन्न जिम्मेदारियां संभालीं। संचालन राजेंद्र आर्य ने किया।
यशपाल आर्य ने बताया कि उत्सव का दूसरा दिन 3 मई को आयोजित होगा, जिसमें क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ-साथ प्रदेश भर से आर्य संस्कृति से जुड़े विद्वान भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें