सामान मिलने पर खुशी जाहिर करते बच्चे। स्रोत : संस्था
रेवाड़ी। रोटरी क्लब रेवाड़ी रॉयल्स की ओर से शिक्षा प्रसार अभियान के तहत बावल रोड स्थित ग्राम भवाड़ी के राजकीय प्राथमिक स्कूल के विद्यार्थियों को खाने पीने एवं जरूरत का सामान वितरित किया। क्लब के जन संपर्क अधिकारी याद के सुगंध ने बताया कि आजाद भारत देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस के अवसर पर बाल दिवस मनाया जाता है। अध्यापिका रेणु शर्मा और समता यादव ने अपने स्कूल स्टाफ सहित क्लब के सदस्यों का स्वागत किया। मौके पर क्लब की ओर से सचिव मीनाक्षी अरोड़ा, प्रदीप नरूला, उमेश कटारिया और डायट से सुदेश शर्मा व अन्य उपस्थित थे। संवाद