फोटो : 12खिजूरीवास में अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर। संवाद
- फोटो : udhampur news
भिवाड़ी। खिजूरीवास गांव में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ भिवाड़ी एकीकृत विकास प्राधिकरण (बीड़ा) ने कार्रवाई की है। तहसीलदार सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बीड़ा की टीम ने अवैध कॉलोनियों के ढांचों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया और भविष्य में इस तरह के निर्माण न करने की सख्त चेतावनी दी।
तहसीलदार सुरेंद्र सिंह ने बताया कि खिजूरीवास गांव में अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी जिसे बुलडोजर से तोड़ दिया गया। सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उक्त सभी फर्म बिना भू-रूपांतरण के कृषि भूमि पर अवैध कॉलोनियां बना रही थीं।
उन्होंने सख्त चेतावनी दी कि भविष्य में इस तरह के अवैध निर्माण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। क्षेत्र में अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई के दौरान बीड़ा का स्टाफ मौजूद रहा।