फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: विद्यार्थियों को बांटीं साइकिलें, खिले चेहरे

विज्ञापन
साइकिल हासिल करते विद्यार्थी। स्रोत : स्कूल
विज्ञापन
बावल। गांव नागल तेजू के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं को वर्ष 2025-26 के तहत सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली साइकिलें वितरित कीं। प्राचार्य विजय सिंह ने बताया कि साइकिल मिलने से विशेष रूप से गरीब परिवारों के बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी और वे नियमित रूप से स्कूल पहुंच सकेंगे। उन्होंने यह भी बताया कि विद्यालय में विद्यार्थियों की संख्या बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा। इस मौके पर रामसिंह नंबरदार, प्रवक्ता ईश्वर सिंह, सुमन देवी, नीलम बावलिया, भीम सिंह चौहान सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें