फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनानगर में एसीबी की कार्रवाई: पटवारी का निजी सहायक घूस लेते गिरफ्तार, इंतकाल के लिए मांगी थी रिश्वत

Mon, 02 Nov 2026 06:41 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, युमनानगर

सार

एसीबी ने पटवारी के निजी सहायक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।  जमीन के इंतकाल के आरोपी ने रिश्वत मांगी थी। 
Register For Event
विज्ञापन
रिश्वत मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए यमुनानगर जिले की व्यासपुर तहसील में हलका पटवारी के निजी सहायक को 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गांव फकीर माजरा, व्यासपुर निवासी नरेंद्र कुमार के रूप में हुई है। आरोपी पर शिकायतकर्ता की कृषि भूमि का इंतकाल उसके नाम दर्ज कराने की एवज में रिश्वत मांगने का आरोप है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने एसीबी यूनिट यमुनानगर को दी शिकायत में बताया कि हलका पटवारी संजीव कुमार का निजी सहायक नरेंद्र कुमार उसकी कृषि भूमि का इंतकाल दर्ज कराने के बदले 10 हजार रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने मामले की जांच की और आरोपी को पकड़ने के लिए योजना तैयार की।
इसके बाद एसीबी की टीम ने व्यासपुर तहसील स्थित पटवारी कार्यालय में ट्रैप लगाया। कार्रवाई के दौरान जैसे ही आरोपी ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, टीम ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

इंस्पेक्टर तेजपाल के नेतृत्व में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई एसीबी यूनिट यमुनानगर की टीम ने इंस्पेक्टर तेजपाल के नेतृत्व में की। गिरफ्तार नरेंद्र कुमार गांव फकीर माजरा, व्यासपुर का निवासी है और हलका पटवारी संजीव कुमार के निजी सहायक के तौर पर कार्य कर रहा था। एसीबी की इस कार्रवाई से सरकारी कार्यालयों में रिश्वतखोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज
एसीबी ने इस मामले में थाना एसवी एंड एसीबी पंचकूला में एफआईआर नंबर 16, दिनांक 2 नवंबर 2026 को दर्ज की है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 और 7ए तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई नियमानुसार जारी है।

रिश्वत मांगने पर यहां करें शिकायत
एसीबी ने आमजन से अपील की है कि यदि कोई सरकारी अधिकारी, कर्मचारी या उसकी ओर से काम करने वाला व्यक्ति सरकारी काम के बदले रिश्वत की मांग करता है तो इसकी शिकायत 'सतर्क हरियाणा' मोबाइल ऐप के माध्यम से की जा सकती है। इसके अलावा टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर  पर भी सूचना दी जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें