फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ट्रेन में चढ़ते समय महिला का पैर फिसला, जीआरपी सिपाही ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत से दिल्ली जा रही महिला ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया तो पैर फिसलने से वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गई। उसी समय प्लेटफार्म पर ड्यूटी में तैनात जीआरपी सिपाही जगरूप सिंह ने देवदूत बनकर तुरंत ही महिला को ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच से खींच लिया। जिससे महिला की जान बच गई और बड़ा हादसा होने से बच गया। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
विज्ञापन

एसपी जीआरपी अंबाला नीतिका गहलोत ने उनके साहस की प्रशंसा की और सिपाही को पांच हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। हादसा शनिवार शाम को तीन बजकर 39 मिनट पर हुआ। दिल्ली की रहने वाली महिला किसी काम से पानीपत आई थी।
शनिवार शाम को वह दिल्ली पैसेंजर ईएमयू ट्रेन से वापस लौट रहीं थी। जब वह प्लेटफॉर्म पर पहुंची तो ट्रेन आ गई। महिला ने तेजी करते हुए अपना बैग ट्रेन में रख दिया। लेकिन, इसी बीच ट्रेन चल दी। महिला ने चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास किया तो उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गई।
विज्ञापन

महिला ट्रेन के साथ काफी देर तक घिसटते हुए चली गई। उसी समय प्लेटफार्म पर तैनात सिपाही जगरूप सिंह ने महिला को देखा तो बिना देरी किए तुरंत ही दौड़ कर महिला को ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच से खींच लिया। महिला सकुशल बच गई। यह पूरी वारदात स्टेशन पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।
स्टेशन पर मौजूद सभी यात्रियों ने सिपाही के साहस की सराहना की। इसके बाद अन्य पुलिसकर्मी भी वहां पर पहुंच गए। ट्रेन को रुकवाकर महिला को उसी ट्रेन से दिल्ली भेज दिया गया। उधर, जीआरपी अधिकारियों ने भी सिपाही की तत्परता की प्रशंसा की। एसपी जीआरपी अंबाला नीतिका गहलोत ने जगरूप सिंह को पांच हजार रुपये के नकद पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है।
सिपाही ने मात्र नौ सेकंड में ही महिला को बाहर खींच लिया : थाना प्रभारी जीआरपी चंदन सिंह ने बताया कि महिला को देखकर सिपाही जगरूप ने तुरंत एक्शन लिया। उन्होंने मात्र नौ सेकंड में ही महिला को ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच से बाहर खींच लिया। महिला तीन बजकर 39 मिनट 37 सेकंड पर ट्रेन की चपेट में आई थी। जिसे तीन बजकर 39 मिनट 44 सेकंड पर बाहर निकाल लिया गया। उन्होंने बताया कि यदि कुछ देर हो जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें