संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने मंगलवार को बाइक चोरी के मामलों दो चोरों को ट्रक यूनियन के नजदीक गंदा नाला पुलिया पर चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों से बाइक चोरी की दो वारदातों का खुलासा हुआ है। आरोपियों की पहचान धूप सिंह नगर निवासी शाहरुख व छोटूराम चौक निवासी फैज उर्फ फैजी के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
एंटी व्हीकल थेफ्ट प्रभारी राकेश ने बताया कि पुलिस टीम ने ट्रक यूनियन के नजदीक नाकाबंदी कर दोनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में युवकों ने बाइक 14 दिसंबर को सनौली रोड पर एक हार्डवेयर की दुकान के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में भीम गोड़ा चौक निवासी महेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। आरोपियों ने जनवरी माह में एक अन्य बाइक थाना चांदनी बाग क्षेत्र के अंतर्गत न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में घर के बाहर से चोरी करना स्वीकारा। दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकार्ड पाया गया है। आरोपी शाहरुख के खिलाफ पानीपत की विभिन्न थाने में चोरी व झपटमारी के तीन मामले व आरोपी फैज उर्फ फैजी पर मारपीट व चोरी के चार मामले दर्ज है। दोनों आरोपी करीब डेढ़ माह पहले जेल से बेल पर बाहर आए थे।