फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दो शराब तस्करों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। ऑपरेशन हॉट स्पॉट डोमिनेशन के तहत समालखा पुलिस की टीमों ने अवैध रूप से शराब बेचते दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 18 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने एचएसआईआईडीसी क्षेत्र में बुड़शाम गांव निवासी बंसीलाल को दस बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। इसी तरह थाना समालखा पुलिस ने कमल भट्ठे के पास परचून की दुकान में अवैध रूप से शराब बेच रहे सनौली खुर्द गांव निवासी अंकुश को आठ बोतल अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना समालखा में एक्साइज एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर कार्रवाई अमल में लाई गई।
विज्ञापन

डीएसपी नरेंद्र कादियान ने कहा कि इसका लक्ष्य नशा तस्करी, अवैध शराब, जुआ, सट्टा खाईवाली सहित सभी असामाजिक गतिविधियों को जड़ से समाप्त करना है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाते हुए इस अभियान में पुलिस का सहयोग करे। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि, नशा तस्करी, अवैध शराब या जुआ संबंधी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या संबंधित थाना चौकी में दे। सूचना देने वाले की पहचान भी गुप्त रखी जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें