फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: हैंडलूम कारोबारी के घर चोरी, 18 लाख रुपये नकदी और गहने ले गए चोर, पुलिस को दी गई शिकायत

Mon, 22 Sep 2025 01:25 PM IST
शाहिल शर्मा माई सिटी रिपोर्टर पानीपत

सार

पानीपत में चोरों ने  हैंडलूम कारोबारी के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
Register For Event
विज्ञापन
व्यापारी का घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पानीपत में चोरों ने सेक्टर-12 में हैंडलूम कारोबारी की कोठी में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर से करीब 18 लाख रुपये की नकदी और 50 तोले से ज्यादा सोने के गहने चोरी कर ले गए। पुलिस को पीड़ित परिवार ने मामले की सूचना दी। चोरी की जानकारी मिलने के बाद थाना चन्दनीबाग और सीआईए की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। 

विज्ञापन


रविवार रात की घटना 
 
सेक्टर-12 में हैंडलूम कारोबारी ओमप्रकाश कटारिया की कोठी है। बताया जा रहा है कि रविवार रात को चोर छत के रास्ते मकान में घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। सुबह जब परिजनों ने लॉकर चेक किया तो करीब 18 लाख रुपये कैश और करीब 50 तोला सोने के गहने गायब मिले। चोरी की घटना के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पानीपत फैक्टरी हादसा: केमिकल टैंक साफ करने के दौरान हुए हादसे में दूसरे मजदूर की भी मौत, अस्पताल में तोड़ा दम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें