फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हैकाथॉन प्रतियोगिता में तानिया प्रथम रही

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। सनातन धर्म कॉलेज में रचनात्मक कार्यक्रम ब्रांड आइडेंटिटी हैकाथॉन का आयोजन किया। कॉलेज प्राचार्या डॉ. अंजू चौधरी ने इस नवोन्मेषी गतिविधि की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को वास्तविक कार्यक्षेत्र के लिए तैयार करते हैं और उनके कौशल को उभारते हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नैंसी चोपड़ा संयोजक इनर व्हील क्लब एवं मैनेजमेंट एसोसिएशन के मार्गदर्शन में हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को रचनात्मकता के महत्व और आधुनिक व्यावसायिक परिवेश में ब्रांडिंग की भूमिका के बारे में प्रेरित किया। प्रतियोगिता में तानिया प्रथम, अवनी गुप्ता द्वितीय, शिवानी तृतीय रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें