फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ई-बसों में मान्य होगा स्टूडेंट पास, सीएम ने प्रदेश के विद्यार्थियों की सबसे बड़ी मांग की पूरी

Fri, 29 May 2026 01:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने स्कूल और कॉलेज विद्यार्थियों को इलेक्ट्रिक बसों में बस पास मान्य कर बड़ी सौगात दी है। अब हरियाणा रोडवेज का बस पास इलेक्ट्रिक बसों में भी मान्य होगा। पहले विद्यार्थियों को इन बसों में किराया देना होता था। सरकार की इस घोषणा से प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी। सीएम ने साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट, गुरुग्राम और चंडीगढ़ के साथ धार्मिक स्थलों के लिए हरियाणा रोडवेज के 50 नई इलेक्ट्रिक बस खरीदने की घोषणा की है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को पानीपत में इनकी घोषणा की है। वे जीटी रोड स्थित पुराना बस स्टैंड पर इलेक्ट्रिक बस डिपो के उद्घाटन और प्रदेश में 80 इलेक्ट्रिक बसों को झंडी दिखाकर रवाना करने के बाद आर्य पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में सभा को संबोधित कर रहे थे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पानीपत की ऐतिहासिक धरा पर हरियाणा में स्वच्छ, आधुनिक और पर्यावरण अनुकूल परिवहन व्यवस्था के नए युग की शुरुआत हुई है। 80 इलेक्ट्रिक बसों में पानीपत के लिए 40, यमुनानगर के लिए 15, कुरुक्षेत्र और सोनीपत के लिए 10-10 और पंचकूला के लिए पांच बसें शामिल हैं। ये बस प्रदेश के स्वच्छ, सुगम और आधुनिक भविष्य की नई शुरुआत हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पानीपत में करीब सात करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक इलेक्ट्रिक बस डिपो तैयार किया गया है। इसमें नौ चार्जिंग प्वाइंट बनाए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश के आठ जिलों में भी इलेक्ट्रिक बस डिपो निर्माणाधीन हैं। यहां बसों की चार्जिंग की आधुनिक व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को ग्रीन इंडिया, नेट जीरो और सस्टेनेबल डेवलपमेंट का विजन दिया है। पूरी दुनिया पर्यावरण संरक्षण और ग्रीन एनर्जी की दिशा में आगे बढ़ रही है। प्रधानमंत्री ने पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने और इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने का आह्वान किया है। प्रदेश की भाजपा सरकार उसी सोच को धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बस से पेट्रोल और डीजल पर निर्भरता कम होगी और प्रदूषण भी कम होगा। एक साल में चार लाख किलोग्राम कार्बन डाई ऑक्साइड को कम किया जा सकेगा। इस मौके पर पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा, नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, राज्यसभा सदस्य संजय भाटिया, जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट, पानीपत शहरी विधायक प्रमोद विज, समालखा विधायक मनमोहन भंडाना, मेयर कोमल सैनी और जिप अध्यक्ष ज्योति शर्मा मौजूद रही।

यात्री मोबाइल पर देख सकेंगे लोकेशन
मुख्यमंत्री नायब सिंह ने कहा कि हरियाणा सिटी बस सर्विस लिमिटेड शहरों में सुविधा देने के साथ पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में काम कर रही है। हरियाणा विजन-2047 के अंतर्गत परिवहन सेवाओं के अगले पांच वर्षों के रोडमैप तैयार किया है। शहरी क्षेत्र में लोकल बसों की संख्या बढ़ाई जाएंगी। बसों को रेलवे की तर्ज पर ट्रैकिंग सिस्टम से जोड़ा जाएगा। यात्री मोबाइल एप पर बसों की लोकेशन और आगमन समय की जानकारी ले सकेंगे। प्रदेश में एक वर्ष में 10 नए इलेक्ट्रिक बस स्टैंड बनाए जाएंगे। पीपीपी मोड पर ट्रैफिक स्टेशन स्थापित किए जाएंगे। प्रदेश में अब पानीपत, यमुनानगर, करनाल, पंचकूला और रोहतक सहित 10 बड़े शहरों में 75 सिटी बस चल रही हैं। अब 80 नई बसों के साथ इनकी संख्या 155 हो गई है।
कटरा, खाटूश्याम और अमृतसर भी जाएंगी ई-बस
गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए 650 स्टैंडर्ड फ्लोर एसी बसें शुरू की जा रही हैं। इसके अलावा चंडीगढ़-दिल्ली एयरपोर्ट-गुरुग्राम और चंडीगढ़ सहित कटरा, सालासर, खाटूश्याम, हरिद्वार और अमृतसर जैसे धार्मिक स्थलों के लिए 50 नई इलेक्ट्रिक एक्सप्रेस बसें खरीदी जाएंगी। इलेक्ट्रिक वाहन आने से रोजगार और निवेश की संभावनाएं बढ़ेगी। सरकार ने पिछले 11 वर्षों में पानीपत सहित 34 शहरों में 492 करोड़ की लागत से नए बस अड्डों का निर्माण किया है। वर्ष 2022 में ई-टिकटिंग प्रणाली भी शुरू की जा चुकी है।
उन्होंने कहा कि सरकार 2038 चालक और 1004 परिचालक की नियमित भर्ती कर चुकी है। किलोमीटर स्कीम में 562 बसें संचालित की जा रही हैं। सात नए चालक प्रशिक्षण संस्थान खोले हैं। इनकी संख्या बढ़कर 22 हो गई है। महिला उम्मीदवारों को विशेष प्राथमिकता दी जा रही है। रोडवेज बसों में वृद्ध, स्वतंत्रता सेनानियों, दिव्यांगों, कैंसर पीड़ितों और विद्यार्थियों सहित 39 श्रेणियों के लोगों को मुफ्त या रियायती यात्रा सुविधा दी जा रही हैं। हैप्पी योजना के तहत गरीब परिवारों को हरियाणा रोडवेज बसों में सालाना एक हजार किलोमीटर तक मुफ्त यात्रा का लाभ दिया जा रहा है। अब तक लगभग 20 लाख हैप्पी कार्ड बनाए जा चुके हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें