पानीपत। राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पानीपत में किया जाएगा। इसमें प्रदेशभर के विद्यार्थी प्रस्तुति देंगे। शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम के लिए उप जिला अधिकारी मनीष गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया है। राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय के बीआरसी हॉल में राज्य स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों के लिए शुक्रवार को बैठक की गई। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सुभाष भारद्वाज ने कार्यक्रम की रूपरेखा को सभी के सामने रखा। कार्यक्रम का आयोजन आर्य कॉलेज और आर्य कन्या स्कूल में किया जाएगा। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने कहा कि स्कूल व जिला स्तर के बाद राज्य स्तर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम किया जाना है। इस बार इसकी मेजबानी पानीपत को मिली है। शिक्षा विभाग जिम्मेदारी के साथ इसका सफल आयोजन करेगा।
इस दौरान लगभग 150 अध्यापक अध्यापिकाओं की ड्यूटी लगाई गई है। जिससे कार्यक्रम सही तरीके से सफल हो सके। इस कार्यक्रम में जिला स्तर पर स्थान हासिल करने वाले विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं। उप जिला अधिकारी मनीष गुप्ता को इस कार्यक्रम का नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस मौके पर डॉ. सुनीता कादियान, कर्ण सिंह पूनिया, जयपाल सरोहा, गुलाब सिंह पांचाल, अनीता बठला, संदीप रततेवाल, बिजेंद्र पूनिया व सरला मलिक मौजूद रही।