फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: चोरी में शामिल फरार दूसरा आरोपी गिरफ्तार, दो हजार रुपये बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। एंटी एक्सटॉर्शन सेल पुलिस की टीम ने गढ़ सरनाई गांव में घर से आभूषण व नकदी चोरी मामले में फरार दूसरे आरोपी को सोमवार शाम को गढ़ सरनाई गांव से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान गढ़सरनाई गांव निवासी कुलविंदर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके गांव निवासी अपने साथी आरोपी जगमिंद्र उर्फ छोटू के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को करना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपी कुलविंदर के कब्जे से बचे दो हजार रुपये बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एंटी एक्सटॉर्शन सेल प्रभारी दीपक ने जानकारी दी कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह और पहले गिरफ्तार हो चुका उसका साथी आरोपी जगमिंद्र नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए रुपयों की जरूरत पड़ी तो दोनों ने मिलकर गांव में एक मकान का ताला तोड़कर 80 हजार रुपये नकदी, सोने के पांच ताबीज, एक मंगलसूत्र व दो अंगूठी चोरी की।

यह है मामला : थाना सेक्टर 13-17 में नीनू नाथ निवासी गढ़ सरनाई गांव ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह 11 मार्च को रोहतक रिश्तेदारी में गया था और उसकी पत्नी अपने मायके में गई हुई थी। पीछे से गांव निवासी कुलविंद्र व जगमिंद्र उर्फ छोटू घर का ताला तोड़कर पांच सोने के ताबीज, एक मंगलसूत्र, दो अंगूठी व 80 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। शिकायत पर थाना सेक्टर 13-17 में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें