फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: एसडीएम ने कराई धान में नमी की जांच

Fri, 03 Oct 2025 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मंडी में धान की जांच कराते एसडीएम अमित कुमार। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

समालखा। एसडीएम ने पीआर धान की खरीद के लिए अनाज मंडी में पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने सरकारी एजेंसी अधिकारियों को बुलाकर धान में नमी की जांच कराई। किसानों से मिलकर उनकी समस्या को जाना। साथ ही हैफेड और मार्केट कमेटी के कर्मचारियों को धान की खरीद करने के आश्वासन दिए गए। किसानों ने मंडी में आ रही परेशानी को एसडीएम के सामने रखा। एसडीएम अमित ने सभी की शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुनकर अधिकारियों को जल्द समाधान के आदेश दिए है।
किसान गुरदीप सिंह निवासी चमराड़ा गांव ने कहा कि वह दस दिन पहले मंडी में धान लेकर आया था। गेट पास भी कटा हुआ है लेकिन अभी तक खरीद नहीं की गई। अब बारिश में धान भीग गया है। एजेंसी अधिकारियों द्वारा धान में नमी बताकर खरीद नहीं की जा रही है। वीरवार को 630 क्विंटल धान की खरीद की गई और बुधवार को केवल 110 क्विंटल की खरीद हुई थी।पीआर धान की खरीद नहीं होने से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खरीद में देरी होने के चलते 11 किसान अपना गेटपास रद करवा चुके हैं। इससे आढ़तियों सहित मार्केट कमेटी को फीस व आढ़त का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंडी सुपरवाइजर संदीप सिंह ने कहा कि 740 क्विंटल पीआर की खरीद अब तक हो चुकी है। वही 1509 किस्म की खरीद 3.82 लाख क्विंटल पर पहुंच चुकी है। 3.02 लाख क्विंटल की 1.25 करोड़ फीस भी आ चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें